हार्टअटैक से होटलकर्मी की मौत

चाईबासा : खप्परसाई डीवीसी स्थित मां शांति होटल में कर्मचारी अशोक कुंभकार (29) की मंगलवार रात करीब दो बजे हार्ट अटैक से मौत हो गयी. होटल कर्मचारी तापस मुंडा ने बताया कि रात का भोजन के बाद हम सब एक साथ सो रहे थे. रात करीब दो बजे अशोक जोर से चिल्लाया. हमने देखा की […]
चाईबासा : खप्परसाई डीवीसी स्थित मां शांति होटल में कर्मचारी अशोक कुंभकार (29) की मंगलवार रात करीब दो बजे हार्ट अटैक से मौत हो गयी. होटल कर्मचारी तापस मुंडा ने बताया कि रात का भोजन के बाद हम सब एक साथ सो रहे थे. रात करीब दो बजे अशोक जोर से चिल्लाया. हमने देखा की उसका शरीर ऐंठ रहा है. इसकी सूचना रात में होटल मालिक को दी गयी. उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह छह माह में होटल में कार्यरत था. मृतक के पिता पोटीख कुंभकार ने बताया की अशोक पुरुलिया के मन बाजार में रहता था. उसे एक बेटी व एक बेटा है. बेटे का शव देख पिता के आंसू रूक नहीं रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




