खूंटपानी डोभा घोटाला में राशि रिकवरी का आदेश

Updated at : 28 Jul 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटपानी डोभा घोटाला में राशि रिकवरी का आदेश

दो डोभा पाने वाले लाभुक एक डोभा की राशि वापस करें : उपायुक्त इस मामले में बीडीओ व भूमि संरक्षण पदाधिकारी पर गठित है प्रपत्र क चाईबासा : खुंटपानी के डोभा घोटाला मामले में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने राशि रिकवरी करने का आदेश दिया है. जिन लाभुकों को दो-दो डोभा दिया गया है, […]

विज्ञापन

दो डोभा पाने वाले लाभुक एक डोभा की राशि वापस करें : उपायुक्त

इस मामले में बीडीओ व भूमि संरक्षण पदाधिकारी पर गठित है प्रपत्र क
चाईबासा : खुंटपानी के डोभा घोटाला मामले में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने राशि रिकवरी करने का आदेश दिया है. जिन लाभुकों को दो-दो डोभा दिया गया है, उन्हें एक डोभा की राशि लौटाने को कहा गया है. राशि नहीं लौटाने वाले लाभुक पर कार्रवाई होगी. ज्ञात हो कि खुंटपानी में मनरेगा और भूमि संरक्षण विभाग की ओर से बने डोभा में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई थी. डीसी की ओर से गठित कमेटी की जांच में एक ही लाभुक को दो-दो डोभा देने व अपूर्ण डोभा को पूर्ण बताने समेत अन्य खामियां उजगार हुई थीं. इस मामले में डीसी ने 42 लोगों
को शोकॉज किया था. शोकॉज का जवाब के बाद अनियमितता बरतने को लेकर डीसी ने पांच अभियंता को कार्यमुक्त कर दिया था. तत्कालीन खुंटपानी बीडीओ जितराय मुर्मू और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा पर प्रपत्र क गठित किया था. दोनों पर सरकार की ओर से कार्रवाई का इंतजार है.
जिन लाभुकों को दो डोभा स्वीकृत किया गया था. उन लाभुकों को एक डोभा की राशि वापस करनी होगी. इस मामले में बीडीओ व भूमि संरक्षण पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित कर सरकार को भेज दिया गया है.
डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola