तीन ग्रुप में 100 अंकों का होगा प्रश्न पत्र

Updated at : 24 Jul 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
तीन ग्रुप में 100 अंकों का होगा प्रश्न पत्र

कोल्हान विवि. पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आज 1105 परीक्षार्थी होंगे शामिल, टाटा कॉलेज में सुबह 10:00 बजे शुरू होगी परीक्षा टाटा कॉलेज में केंद्र बनाया गया चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को द्वितीय पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के लिए चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज में केंद्र बनाया […]

विज्ञापन

कोल्हान विवि. पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आज

1105 परीक्षार्थी होंगे शामिल, टाटा कॉलेज में सुबह 10:00 बजे शुरू होगी परीक्षा
टाटा कॉलेज में केंद्र बनाया गया
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को द्वितीय पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के लिए चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज में केंद्र बनाया गया है, जहां 1105 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. वहीं परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा को लेकर टाटा कॉलेज में तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां कॉलेज की गैलेरी समेत 22 कमरों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा का प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होगा,
जो तीन ग्रुप में बंटा होगा. ग्रुप ए में 40 अंक के 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. हर प्रश्न 2 अंक का होगा. ग्रुप बी में 10 लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे, जिनमें 6 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा. प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा. ग्रुप सी में 4 प्रश्न होंगे, जिनमें 2 प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा. प्रत्येक प्रश्न 15 अंक का होगा. ग्रुप बी 30 व ग्रुप सी भी 30 अंकों का होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola