बदले गये दुकानों के खराब मीटर
Updated at : 14 Jul 2016 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे ने की स्टेशन मिनी मार्केट के दुकानों की मापी दुकानदारों ने रेलवे पर लगाया परेशान करने का आरोप चक्रधरपुर : बुधवार को चक्रधरपुर स्टेशन स्थित मिनी मार्केट के दर्जनों दुकानों की मापी हुई. वहीं पुराने व खराब बिजली मीटर को भी बदला गया. रेलवे के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम […]
विज्ञापन
रेलवे ने की स्टेशन मिनी मार्केट के दुकानों की मापी
दुकानदारों ने रेलवे पर लगाया परेशान करने का आरोप
चक्रधरपुर : बुधवार को चक्रधरपुर स्टेशन स्थित मिनी मार्केट के दर्जनों दुकानों की मापी हुई. वहीं पुराने व खराब बिजली मीटर को भी बदला गया. रेलवे के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने दुकानों की मापी कर रेलवे रिकॉर्ड व नक्शा से मिलान कराया. जबकि दुकानों में खराब पड़े बिजली के मीटर व उपकरणों को बदला गया, ताकि उपभोक्ता समय पर सही बिजली बिल का भुगतान कर सकें. टीम के सदस्यों के अनुसार रेल भूमि में संचालित दुकानों का क्षेत्रफल व तमाम गतिविधियों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी,
जिससे दुकानदारों को दुकान संचालन करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो. वहीं दुकानदारों का कहना है कि रेलवे की उक्त कार्रवाई से दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है. विभाग अधिकृत व नियमित भाड़ा व बिजली बिल जमा करने वालों को ही परेशान कर रही है, जबकि अवैध दुकान लगाने व बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मालूम हो कि विगत दिनों रेलवे प्रशासन द्वारा दुकानों के आगे बढ़ाये शेड व बैनर-होर्डिंग आदि को हटा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




