प्रियदर्शनी कॉलेज व इंदिरा उवि अवैध

Updated at : 14 Jul 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियदर्शनी कॉलेज व इंदिरा उवि अवैध

नोवामुंडी. बीडीओ के निर्देश पर बीइइओ ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट जांच में इन संस्थानों की जमीन-भवन नहीं पाया गया है. केवल कागजों में स्कूल भवन संचालित है. नोवामुंडी : जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर नोवामुंडी प्रखंड में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चित्ररेखा देवी ने अवैध तरीके से संचालित विद्यालय व कॉलेज के नाम […]

विज्ञापन

नोवामुंडी. बीडीओ के निर्देश पर बीइइओ ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट

जांच में इन संस्थानों की जमीन-भवन नहीं पाया गया है. केवल कागजों में स्कूल भवन संचालित है.
नोवामुंडी : जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर नोवामुंडी प्रखंड में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चित्ररेखा देवी ने अवैध तरीके से संचालित विद्यालय व कॉलेज के नाम का खुलासा अपने जांच प्रतिवेदन में किया है. इसमें प्रियदर्शनी इंटर कॉलेज बड़ाजामदा व इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय नोवामुंडी का नाम शामिल है.
जांच में इन संस्थानों की जमीन-भवन नहीं पाया गया है. केवल कागजों में स्कूल भवन संचालित है. बीइइओ की ओर से मांगे जाने पर संस्थान किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. प्रियदर्शनी इंटर कॉलेज, आदर्श राजकीय मवि बड़ाजामदा प्राचार्य रवींद्र कुमार प्रधान की ओर से संचालित किये जाने का उल्लेख किया गया था.
जांच में इसे गलत पाया गया. यह दोनों पॉकेट संस्था के रूप मे काम कर रही थी. संचालक शैक्षणिक संस्थान के लिए निर्धारित अर्हता को पूरी नहीं कर रहे थे. इसी तरह प्रस्तावित उच्च विद्यालय कोटगढ़ की जमीन, भवन, प्रशिक्षित शिक्षक, प्रयोगशाला, कीटस, पुस्तकालय, किताबों की संख्या, कंप्यूटर, तड़ित चालक, वर्ग कक्ष में सात कमरा व तीन प्रयोगशाला कक्ष का होना जरूरी है.
इसी तरह ओड़िया उच्च विद्यालय गुवा, पदमावती जैन सरस्वती विद्या मंदिर नोवामुंडी, नोवामुंडी कॉलेज नोवामुंडी व कोटगढ़ कॉलेज की जांच की गयी. इसमें नोवामुंडी कॉलेज नोवामुंडी व पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में निर्धारित अर्हता पायी गयी. गौरतलब है कि डीईओ ने जांच कर बीइइओ से प्रतिवेदन देने का निर्देश जारी किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola