घरेलू विवाद में पत्नी पर चापड़ से हमला, गंभीर
Updated at : 11 Jul 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

पंड्राशाली पुलिस चौकी के चोयासाही गांव की घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की घटना गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती चाईबासा : पंड्राशाली पुलिस चौकी के चोयासाही गांव में शनिवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर चापड़ से हमलाकर घायल कर दिया. महिला के सिर, कान व आंख के पास […]
विज्ञापन
पंड्राशाली पुलिस चौकी के चोयासाही गांव की घटना
शनिवार रात करीब 11 बजे की घटना
गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती
चाईबासा : पंड्राशाली पुलिस चौकी के चोयासाही गांव में शनिवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर चापड़ से हमलाकर घायल कर दिया. महिला के सिर, कान व आंख के पास गंभीर जख्म के निशान हैं. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के मुताबिक राजमिस्त्री का काम करने वाले डेविड पूर्ति का रात लगभग 11 बजे पत्नी विमला पूर्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखे चापड़ से पत्नी पर हमला कर दिया. चापड़ का वार विमला का बायीं ओर सिर पर हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर गांव के मुंडा ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने घायल को देर रात लगभग 11 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
मधुमक्खी के हमले से वृद्ध की मौत
मझगांव. मझगांव से सटे जशीपुर प्रखंड की धलवणी पंचायत अंतर्गत डुकुरुगोडा गांव में मधुमक्खी के हमले से वृद्ध की मौत हो गयी. खड़ियासाही गांव का निवासी घन महाकुढ़ (60) सुबह बैल चराने के लिए पास के जंगल गया था. वहां उसपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. उसे इलाज के लिए जशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से प्राथमिक इलाज कराकर घर लौट आये थे. रात को उनकी मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
पेड़ से झूलता युवक का शव बरामद
मंझारी. मंझारी से सटे बहला के तिरिंग थानांतर्गत बड़पलसा व उलीडीह गांव के बीच से बेरही नाला के किनारे एक पेड़ से साड़ी के सहारे झूलता अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया. उसकी पहचान बड़पलसा गांव निवासी विद्याधर पात्र (52) के रूप में की गयी. सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने शव पेड़ पर झूलता देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस इसे आत्महत्या की घटना मान रही है. अबतक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




