बंद रहा केजेएस अहलुवालिया प्लांट
Updated at : 07 Jul 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

रुगुड़ी : मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे मजदूर मृतक के परिजन को सात लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति बड़बिल : रुगुड़ी थाना अंतर्गत केजेएस अहलुवालिया प्लांट में सोमवार रात हुई दुर्घटना में मृत रमेश यादव के परिजनों को मुआवजे देने की मांग पर बुधवार को दिनभर प्लांट बंद रहा. बुधवार सुबह मृतक […]
विज्ञापन
रुगुड़ी : मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे मजदूर
मृतक के परिजन को सात लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति
बड़बिल : रुगुड़ी थाना अंतर्गत केजेएस अहलुवालिया प्लांट में सोमवार रात हुई दुर्घटना में मृत रमेश यादव के परिजनों को मुआवजे देने की मांग पर बुधवार को दिनभर प्लांट बंद रहा. बुधवार सुबह मृतक के परिजन तथा कंपनी के मजदूर एकजुट हो कर प्लांट पहुंचे और काम बंद कर धरना प्रदर्शन करने लगे. परिजन तथा मजदूर 25 लाख रुपये मुआवजा समेत परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नियुक्ति तथा मृतक की मां को भत्ता देने की मांग कर रहे थे.
उनका आरोप था कि मंगलवार से बुधवार होने पर भी कंपनी ने मृतक का शव परिजनों के हवाले नहीं किया और न ही शव कहां है, इसकी जानकारी दी जा रही है. इसके बाद दिन के दो बजे स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में हुई बैठक में सात लाख मुआवजा पर सहमति बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




