बॉडी बिल्डर सर्बो सिंह को मिला दूसरा स्थान

Updated at : 05 May 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर सर्बो सिंह को मिला दूसरा स्थान

चक्रधरपुर : सेरसा चक्रधरपुर के बॉडी बिल्डर एन सर्बो सिंह ने देश के बॉडी बिल्डरों में दूसरा स्थान बना लिया है. असम के गुवाहाटी आइटीए सेंटर में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त असम बॉडी बिल्डिंग व फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर सरायघाट बॉडी बिल्डिंग चैंपिनयशिप में इसका चयन किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र, […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : सेरसा चक्रधरपुर के बॉडी बिल्डर एन सर्बो सिंह ने देश के बॉडी बिल्डरों में दूसरा स्थान बना लिया है. असम के गुवाहाटी आइटीए सेंटर में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त असम बॉडी बिल्डिंग व फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर सरायघाट बॉडी बिल्डिंग चैंपिनयशिप में इसका चयन किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. वहीं बॉडी बिल्डर श्याम चौधुरी को टॉप टेन में स्थान मिला है.

मालूम रहे कि 30 अप्रैल को गुवाहाटी आइटीए सेंटर में देश भर के टॉप टेन बॉडी बिल्डरों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन चक्रधरपुर के बॉडी बिल्डर एन सर्बो सिंह व श्याम चौधुरी ने हिस्सा लिया था. श्री सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के आठ बॉडी बिल्डर को पराजित कर दिया.

जबकि एक बॉडी बिल्डर से मामूली अंक से पिछड़ गये. प्रतियोगिता में टॉप टेन बॉडी बिल्डरों का चयन किया गया था. इन टॉप टेन में सेरसा चक्रधरपुर के एन सर्बो सिंह व श्याम चौधुरी भी चयनित किये गये. टॉप टेन के बॉडी बिल्डरों में एन सर्बो सिंह दूसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola