नोवामुंडी में एक्सीडेंट, बस के इंतजार में खड़ी दो युवतियों को स्कूटी ने मारी टक्कर 

Updated:
विज्ञापन
noamundi accident

नोवामुंडी में एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

West Singhbhum News: नोवामुंडी में तेज रफ्तार स्कूटी ने दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गईं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के तोड़े टोपा पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां गुवा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही दो युवतियों को एक तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गईं.

हादसे में दोनों घायल, स्कूटी सवार भी गिरा

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवतियां सड़क किनारे से उछलकर नीचे झाड़ियों में जा गिरीं. हादसे के बाद स्कूटी सवार भी संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा. गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई. वहीं, दोनों युवतियों के पैरों में चोटें आई हैं.

घायलों की पहचान और इलाज जारी

घायल युवतियों की पहचान जयमनी बागे और जेनिफर सामड के रूप में हुई है, जो तोड़ टोपा हरिजन टोला के पास की निवासी हैं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत टाटा स्टील फाउंडेशन की एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

हाइवा से बचने के दौरान हुआ हादसा

स्कूटी सवार अजय कालिंदी, जो गुंडी जोड़ा का निवासी है ने बताया कि वह तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी से बचने की कोशिश में स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठा. ब्रेक लगाने की कोशिश के बावजूद वह दुर्घटना को टाल नहीं सका. युवक की स्कूटी को लोगों ने तोड़े टोपा में ही रखा है. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का किया गया अनावरण

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola