पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डालसा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में डालसा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Noamundi News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट
Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन तथा सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में डालसा (DLSA) द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में Legal Cadet Corps Outreach Activities के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित हुई
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच क्विज, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसका उद्देश्य उन्हें उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था. छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.
छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
इस अवसर पर अधिकार मित्र उमर सादिक ने Legal Services Authority के कार्यों की जानकारी दी और बताया कि जरूरतमंद लोगों को किस प्रकार नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है.
कस्तूरबा गांधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यालय की वार्डन कामिनी मैडम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया और कस्तूरबा गांधी के आदर्शों एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का किया गया अनावरण
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










