बर्दाश्त नहीं की जायेगी लापरवाही

Updated at : 05 May 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं की जायेगी लापरवाही

बंदगांव : बंदगांव प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों संग जल संरक्षण को लेकर बीडीओ बुडाय सारू ने बैठक की. बैठक में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सारू ने कहा प्रखंड के 13 पंचायत में जल संरक्षण का कार्य तीव्र गति से […]

विज्ञापन

बंदगांव : बंदगांव प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों संग जल संरक्षण को लेकर बीडीओ बुडाय सारू ने बैठक की. बैठक में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सारू ने कहा प्रखंड के 13 पंचायत में जल संरक्षण का कार्य तीव्र गति से चलाया जायेगा. इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पुराने एवं अधूरे कुंओं का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने मनरेगा योजना के तहत तालाब,भूमि समतलीकरण,मेडबंदी,डोभा निर्माण तथा अधूरे इंदिरा आवास को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने योजनाओं को धरातल पर उतारने में पंचायत प्रतिनिधियों को अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया. मौके पर प्रमुख प्यारी सोए, उपप्रमुख शांति लोहार, मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, विजय नाग,अनिता बोदरा, राजेश मंडल,जीतेंद्र महतो, मुकेश कालिंदी, सुशांत महंती, असीम कुमार तिडू उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola