पानी की समस्या से मुक्त होगा शहर
Updated at : 28 Apr 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर. जल संकट से निबटने के लिए नगर पर्षद को मिले 36.50 लाख रुपये प्राथमिकता के आधार पर होगा पेयजल संकट का समाधान चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय को 2016-17 के विभिन्न मदों में खर्च करने के लिए कुल 36 लाख 50 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं. नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्णदेव साह ने बताया […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर. जल संकट से निबटने के लिए नगर पर्षद को मिले 36.50 लाख रुपये
प्राथमिकता के आधार पर होगा पेयजल संकट का समाधान
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय को 2016-17 के विभिन्न मदों में खर्च करने के लिए कुल 36 लाख 50 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं. नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्णदेव साह ने बताया कि पेयजल संकट से निबटने के लिए नगर विकास विभाग व झारखंड आवास विभाग की ओर से उक्त राशि राज्य आपदा मोचन निधि से मिली है.
श्री साह के मुताबिक जल संकट को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जायेगा. पूरे नगर पर्षद क्षेत्र को पानी की समस्या से मुक्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जितने भी चापाकल चालू हालत में हैं, उनकी सही तरीके से इस्तेमाल करें, अनावश्यक प्रयोग न करें तथा जितने चापाकल खराब हैं, उसकी सूची व आवेदन नगर पर्षद कार्यालय में यथाशीघ्र जमा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




