सांसद-विधायक की मौजूदगी में हो शिलान्यास

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर विकास समिति के प्रमुख पवन शंकर पांडेय ने कहा कि नगर पर्षद के विकास योजनाओं का शिलान्यास सांसद व विधायक की मौजूदगी में हो. श्री पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सभी नगरपालिका, नगर पर्षद व नगर निकाय को सख्त निर्देश […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर विकास समिति के प्रमुख पवन शंकर पांडेय ने कहा कि नगर पर्षद के विकास योजनाओं का शिलान्यास सांसद व विधायक की मौजूदगी में हो. श्री पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सभी नगरपालिका, नगर पर्षद व नगर निकाय को सख्त निर्देश दिया है
कि विकास योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन में सांसद व विधायक को आमंत्रित किया जाये, लेकिन चक्रधरपुर नगर पर्षद द्वारा उक्त आदेश की अनदेखी की जा रही है. श्री पांडेय व समिति के अन्य सदस्यों ने मंगलवार को वार्ड संख्या 17 में एसपी सिंहा के घर से राजू राव के घर तक पर्षद द्वारा बनाने जा रहे सड़क का निरीक्षण किया. मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण संबंधी प्रक्रिया का नियम अनुसार पालन नहीं किया गयाहै. सड़क निरीक्षण करने वालों में जेपी शेकर, जितन विश्वकर्मा आदि समिति के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




