एसएसई को ग्रुप बी का दर्जा न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण

चक्रधरपुर : ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियरिंग फेडरेशन के बैनर तले चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजीनियरों ने बुधवार को स्टेशन परिसर में 7वें वेतन आयोग की अनुशंसा के विरोध में धरना दिया. दोपहर डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक धरना चला. इस दौरान वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की गयी. दपू […]
चक्रधरपुर : ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियरिंग फेडरेशन के बैनर तले चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजीनियरों ने बुधवार को स्टेशन परिसर में 7वें वेतन आयोग की अनुशंसा के विरोध में धरना दिया. दोपहर डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक धरना चला. इस दौरान वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की गयी. दपू रेलवे के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे में एसएसई को ग्रुप बी का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. रेलवे ग्रुप बी का दर्जा नहीं देकर संविधान की अवहेलना कर रही है.
बीटेक कर सीधे एसएसई पद पर बहाल होने वालों की पदोन्नति अवरुद्ध कर दी है, जबकि नौकरी के दरम्यान तीन पदोन्नति अनिवार्य है. मौके पर दपू रेलवे अभियंता संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष युके सिंह, सचिव जेडी प्रसाद, चक्रधरपुर शाखा अध्यक्ष केके सिंह, टाटा शाखा अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, आरके श्रीवास्तव, एके नायक, विपिन जैन, बीवीपी स्वामी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




