पदस्थापना पत्र के लिए बीइइओ ने मांगा घूस

मनोहरपुर : विरमित व पदस्थापना पत्र लेने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुधेश्वर पासवान पर कोलपोटका पंचायत समिति के सुनील लुगून ने घूस मांगने का अारोप लगाया है. सुनील ने इस संबंध में मनोहरपुर के बीडीओ से लिखित शिकायत भी की है. साथ ही पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त को भी दी है. सुनील ने […]
मनोहरपुर : विरमित व पदस्थापना पत्र लेने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुधेश्वर पासवान पर कोलपोटका पंचायत समिति के सुनील लुगून ने घूस मांगने का अारोप लगाया है. सुनील ने इस संबंध में मनोहरपुर के बीडीओ से लिखित शिकायत भी की है. साथ ही पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त को भी दी है.
सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी प्रमोदित कंडुलना का तबादला आनंदपुर के गुल्लू विद्यालय से उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीपुर किया गया है. विरमित व पदस्थापना पत्र के लिए जब कंडुलना प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंची, तो बीइइओ ने पत्र देने के एवज में एक हजार रुपये की मांग की. आपत्ति किये जाने पर बीइइओ ने कहा कि पत्र के लिए सभी शिक्षकों से रुपये लिये जा रहे हैं. अंततः प्रमोदित कंडुलना से भी दो हजार रुपये लिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




