ई-कैटरिंग से सुधरेगी भोजन की गुणवत्ता

चक्रधरपुर : रेल बजट ढांचागत संरचना, विकास कार्य व उनकी प्रगति को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. रेलवे में डिजिटल तकनीक परिवर्तन से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. टाटानगर जैसे ए वन क्लास स्टेशनों में संरचना विकसित करने के लिए स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किये जायेंगे. ई-कैटरिंग से खानपान की गुणवत्ता में सुधार आयेगी. इसकी […]
चक्रधरपुर : रेल बजट ढांचागत संरचना, विकास कार्य व उनकी प्रगति को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. रेलवे में डिजिटल तकनीक परिवर्तन से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. टाटानगर जैसे ए वन क्लास स्टेशनों में संरचना विकसित करने के लिए स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किये जायेंगे. ई-कैटरिंग से खानपान की गुणवत्ता में सुधार आयेगी.
इसकी जानकारी सीकेपी रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को आयोजित संवादाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि अंत्योदय एक्सप्रेस अनारक्षित रहेगी. इसमें आरक्षण नहीं मिलने वाले यात्री सफर कर सकेंगे. ऑनबोर्ड क्लीनिंग प्रणाली सभी ट्रेनों में लागू होगा. स्वतंत्र संगठन ऑडिट टीम ए-वन व ए क्लास स्टेशनों की रैंकिंग करेगी. नये बिल्डिंग में रेन वाटर हरवेस्टिंग से पानी बचाया जायेगा. लोको पायलटों को लोको में टॉयलेट व वातानुकूलित सुविधा मिलेगी. गैंग मैनों को सतर्क करने के लिये रक्षक प्रणाली कार्य करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




