बिहार में मिली गोइलकेरा की छात्रा

सोनुवा : बिहार के मोकामा शहर में गोइलकेरा की 10 वर्षीय बच्ची रास्ते में भटकते हुए मिली. स्थानीय लोगों की पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम अमना उरद व पिता का नाम महाबीर उरद बताया है. बच्ची ने बताया है कि वह पश्चिम सिहभूम जिले के गोइलकेरा की रहनेवाली है. बच्ची के मुताबिक उसके घर […]
सोनुवा : बिहार के मोकामा शहर में गोइलकेरा की 10 वर्षीय बच्ची रास्ते में भटकते हुए मिली. स्थानीय लोगों की पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम अमना उरद व पिता का नाम महाबीर उरद बताया है. बच्ची ने बताया है कि वह पश्चिम सिहभूम जिले के गोइलकेरा की रहनेवाली है. बच्ची के मुताबिक उसके घर के पास एक लड़कियों का स्कूल है. बच्ची फिलहाल मोकामा निवासी राजकुमार के घर में है. यह जानकारी सोनुवा के अर्जुनपुर निवासी कानु टुडु के पटना मेें रहने वाले एक रिश्तेदार के माध्यम से मिली.
जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी प्रभात खबर प्रतिनिधि को दी. बच्ची ने मोबाइल से बातचीत में अपना घर गोइलकेरा के धातकीडीह बताया. साथ ही कहा कि वह बालिका मध्य विद्यालय गोईलकेरा में कक्षा चार की छात्रा है. राजकुमार के मुताबिक बच्ची हिंदी भाषा में ठीक से बात नहीं कर पा रही है. बच्ची हो भाषा में बातचीत कर रही है. राजकुमार ने बताया कि बच्ची उनके पास सुरक्षित है. परिजनों की सूचना मिलने पर उनके मोबाइल नंबर 9534231739 व 8987385571 से संपर्क करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




