अवध डेंटल कॉलेज के एमडीएस का एफिलेशन

Published at :11 Feb 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
अवध डेंटल कॉलेज के एमडीएस का एफिलेशन

चाईबासा : पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला तथा अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर को 2016-17 सत्र के लिए एफिलेशन दिया गया है. बुधवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता वाली एफिलेशन एंड न्यू टीचिंग प्रोग्राम कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पटमदा डिग्री कॉलेज के स्नातक में कुल 09 विषय की स्वीकृति दी गयी. […]

विज्ञापन

चाईबासा : पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला तथा अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर को 2016-17 सत्र के लिए एफिलेशन दिया गया है. बुधवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता वाली एफिलेशन एंड न्यू टीचिंग प्रोग्राम कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पटमदा डिग्री कॉलेज के स्नातक में कुल 09 विषय की स्वीकृति दी गयी. इसमें 2016-19 के दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, गणित एवं मनोविज्ञान शामिल है.

वहीं 2014-17 सत्र के भौतिक, रसायशास्त्र, गणित, वनस्पतिशास्त्र एवं जंतु विज्ञान विषय है. जबकि अवध डेंटल कॉलेज के एमडीएस पाठ्यक्रम के सत्र 2015-18 का अस्थायी एफिलेशन की स्वीकृति दी गयी. इसकी अंतिम स्वीकृति आगामी होने वाले सिंडिकेट की बैठक में सर्वसम्मति से ली जायेगी. इसके बाद एचआरडी को रिपोर्ट भेज दिया जायेगा.

प्रत्येक साल कोल्हान विवि प्रबंधन की ओर से संबंद्ध कॉलेजों को एफिलेशन दी जाती है. बैठक में साइंस डीन डॉ केसी डे, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, मानवीकी डीन सह प्रोक्टर प्रो बीएम मिश्रा, कॉमर्स डीन प्रो महेश्वर यादव, डीएसडब्लू डॉ पद्मजा सेन, कुलसचिव डॉ एससी दास, एमआर, कमेटी सदस्य राजीव शुक्ला, डॉ स्नेहलता सिन्हा, सीसीडीसी डॉ रविंद्र सिंह उपस्थित थे.

एजेके कॉलेज का ओड़िया विषय को बदलकर मानव शास्त्र की स्वीकृति
बैठक में एजेके कॉलेज आसनबनी द्वारा ओड़िया विषय को बदलकर मानवशास्त्र विषय में नवसंबंध करने का प्रस्ताव विवि प्रबंधन को दी गयी थी. जिसको सर्वसम्मति से बुधवार को स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में कुलपति के अलावा कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola