डकैती में पांच को 10 साल की सजा

Published at :10 Feb 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती में पांच को 10 साल की सजा

चाईबासा : अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजनन्दन राय की अदालत ने डकैती के एक मामले में पांच आरोपियों दया सिंह कुंटिया, मारकांडे सिंह कुंटिया, पवन सिंह कुंटिया तथा यादव महारणा व कुणाल किशोर साहु को अलग-अलग धाराओं में 10 साल की सजा सुनायी है. सभी को दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं […]

विज्ञापन

चाईबासा : अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजनन्दन राय की अदालत ने डकैती के एक मामले में पांच आरोपियों दया सिंह कुंटिया, मारकांडे सिंह कुंटिया, पवन सिंह कुंटिया तथा यादव महारणा व कुणाल किशोर साहु को अलग-अलग धाराओं में 10 साल की सजा सुनायी है. सभी को दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. जोड़ापोखर निवासी रघुनाथ महतो ने 20 जून 2007 को झींकपानी थाना में दर्ज करायी शिकायत में बताया था कि उस दिन रात 9 बजे हम लोग घर पर खाना खा रहे थे. तभी घर घुसकर आरोपी पिस्तौल की नोक पर 11 हजार रुपये नगद रुपये सहित गहना व बाइक लूट लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola