शिक्षक करेंगे 15 को प्रदर्शन

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पश्चिमी सिंहभूम के प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति के लिए आगामी 15 फरवरी को डीएसई कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. यह बैठक बीआरसी चक्रधरपुर में हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष […]
चक्रधरपुर : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पश्चिमी सिंहभूम के प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति के लिए आगामी 15 फरवरी को डीएसई कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. यह बैठक बीआरसी चक्रधरपुर में हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रधान ने किया. उक्त बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षकों को प्रोन्नति दिलाने के लिए आंदोलन करने का फैसला लिया गया.
प्रदर्शन में जिले भर के शिक्षक अपने विद्यालय से अवकाश लेकर जिला मुख्यालय चाईबासा पहुंचेंगे और विशाल धरना प्रदर्शन व रैली निकाल कर शिक्षा विभाग के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करेंगे. तय किया गया कि आंदोलन से संबंधित मांग पत्र 9 फरवरी को जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, उपायुक्त व आयुक्त को सौंपा जायेगा. जिसमें अनुरोध किया जायेगा कि 14 फरवरी तक शिक्षकों को प्रोन्नति दे दिया जाए. यदि ऐसा नहीं होता है तो 15 फरवरी को जिला मुख्यालय में भव्य प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




