यह दौलत भी ले लो, यह शोहरत भी ले लो, यह तख्तो-ताज...

Published at :10 Feb 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
यह दौलत भी ले लो, यह शोहरत भी ले लो, यह तख्तो-ताज...

चक्रधरपुर : रोटरी क्लब चक्रधरपुर की ओर से आयोजित सुहानी सांझ कार्यक्रम में गजलों की महफिल सजी. जिसमें चक्रधरपुर के विख्यात गजलगायक धर्मेंद्र केजरीवाल उर्फ धर्मू ने महफिल में मिठास डाल दी. उन्होंने एक पर एक कर दो दर्जन से अधिक गजल पेश किया. धर्मू के गजल पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते व झूमते रहे. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रोटरी क्लब चक्रधरपुर की ओर से आयोजित सुहानी सांझ कार्यक्रम में गजलों की महफिल सजी. जिसमें चक्रधरपुर के विख्यात गजलगायक धर्मेंद्र केजरीवाल उर्फ धर्मू ने महफिल में मिठास डाल दी. उन्होंने एक पर एक कर दो दर्जन से अधिक गजल पेश किया. धर्मू के गजल पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते व झूमते रहे.

जमशेदपुर से आयी गजल गायिका अर्पिता ने धर्मेंद्र का भरपूर साथ दिया. महफिल इतनी शानदार जमी थी कि श्रोता और अधिकारी फरमाइशें करते रहे और फिर गजलों पर झूमते रहे. फुल तुम्हें भेजा है खत में-फूल नहीं मेरा दिल है, सावन के महीने में पवन करे शोर, होंठो से जो छू ले तो, तुम क्युं इतना मुस्कुरा रहे हो, कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, यह दौलत भी ले लो-यह शोहरत भी लेलो, चिट्ठी न कोई संदेश-जाने वह कौन सा देश-जहां तुम चले गए,

जुबां पे दर्द भरी दास्तां चली आई,बहार आने से पहले खिजां चली आई, चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल-एक तुही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल, ना गुम जायेगा चेहरा यह बदल जायेगा-मेरी आवाज ही पहचान है गर याद रहे, चुपके-चुपके रात दिन आंसु बहाना याद है-हमको अब तक आशिकी का वह जमाना याद है,

होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है समेत दो दर्जन से अधिक गजलें और गीतें गायी गयी. संध्या सात बजे से रात करीब 11 बजे रात तक गजल की मेहफिल बर्टन लेक में सजी रही. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता,

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोझ कुमार जायसवाल, डीसीएलआर विनय मनीष आर लकड़ा, सीडीपीओ इंदु प्रभा खलको, सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट सैयद हबीब असगर, सीआरपीएफ 197 बटालियन चाईबासा के कमांडेंट तारिक खान, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान, डीएसपी की पत्नी श्रीमती रीता जायसवाल, सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट संजय यादव की पत्नी जिज्ञासा यादव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कृष्ण मोहन प्रसाद, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सज्जन भगेरिया उनकी पत्नी शशि भगेरिया, सचिव प्रफुल्ल पाठक व उनकी पत्नी पुष्पा पाठक,

चाईबासा से आये रोटेरियन अशोक कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी ममता गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष प्रवीर कुमार प्रमाणिक, पूर्व सचिव विनोद भगेरिया व उनकी पत्नी विशाखा भगेरिया समेत अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे.

रोटरी डीजी का दौरा हुआ:रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर (डीजी) डॉ बिंदु सिंह (पटना) ने चक्रधरपुर का एक दिवसीय दौरा किया. उनके साथ सहायक डीजी प्रतीम बनर्जी भी आये थे.
रोटरी क्लब के 108 क्लब के प्रभार डीजी को प्राप्त है. उनके दौरे के क्रम में कुदलीबाड़ी में दो अध्ययन कक्ष का शिलान्यास किया गया. अनुमंडल अस्पताल में प्याऊ लगाने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया. चैनपुर पंचायत भवन में साक्षरता कार्यक्रम का जायजा लिया. आदिवासी कन्या छात्रावास में तीरंदाजी एकेडमी की छात्राओं से मिली और उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल की गयी.
रोटरी क्लब ऑफ चक्रधरपुर के सदस्यों के साथ बैठक कर आगे के कार्यक्रम तय किया गया. रात में डीजी के सम्मान में सुहानी सांझ कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola