शिक्षक से 48 हजार की ठगी

Published at :28 Jan 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक से 48 हजार की ठगी

चाईबासा : साइबर अपराधियों ने सस्ता लोन देने का झांसा देकर शहर के टुसा सरदार स्कूल के शिक्षक दीपक तुबिद से 48,000 रुपये ठग लिया. शिक्षक की शिकायत पर मुफ्फसिल पुलिस ने रीना, सौरव, रोहन व विद्या के खिलाफ जालसाजी व ठगी का मामला दर्ज किया है. शिकायत के अनुसार दीपक के पास 20 अक्तूबर […]

विज्ञापन

चाईबासा : साइबर अपराधियों ने सस्ता लोन देने का झांसा देकर शहर के टुसा सरदार स्कूल के शिक्षक दीपक तुबिद से 48,000 रुपये ठग लिया. शिक्षक की शिकायत पर मुफ्फसिल पुलिस ने रीना, सौरव, रोहन व विद्या के खिलाफ जालसाजी व ठगी का मामला दर्ज किया है. शिकायत के अनुसार दीपक के पास 20 अक्तूबर को फोन आया था.

फोन करने वालों ने उन्हें सस्ते व अच्छा लोन का झांसा दिया. इसके एवज में उन्हें 48 हजार रुपये आइसीआइसीआइ बैंक में जमा करने को कहा गया था. पैसा जमा होने के बाद ठगों ने उनसे संपर्क करना छोड़ दिया था. परेशान होकर शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola