नोवामुंडी में अकीदत और भाईचारे के साथ मना हजरत चूना शाह बाबा का 57वां उर्स

Updated:
विज्ञापन
Noamundi News

शरबत का वितरण

Noamundi News: नोवामुंडी बाजार स्थित आस्ताना में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया, जहां फातिहा, दुआ और लंगर वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट  

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले नोवामुंडी बाजार स्थित आस्ताना में हजरत अब्दुल रहीम उर्फ चूना शाह बाबा का 57वां उर्स पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया. 

फातिहा पढ़कर अमन-चैन की मांगी दुआ

उर्स के मौके पर परंपरा के अनुसार फातिहा पढ़ी गई, जिसे मौलाना हाशिम रजा फैजी ने अदा किया.  उन्होंने देश और दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की. साथ ही चूना शाह बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इंसानियत और एकता का संदेश अपनाने की अपील की. 

पाहिता खानी में लंगर, पेड़ा और शरबत का वितरण

कार्यक्रम के दौरान पाहिता खानी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों के बीच लंगर, पेड़ा और शरबत का वितरण किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिल-जुलकर इस पावन अवसर को यादगार बनाया. 

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर अंजुमन मुसलमीन नोवामुंडी के असिस्टेंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन, वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद साबिरुल्लाह, खजांची तनवीर अख्तर, हाफिज कलीमुद्दीन, हाजी कुरैश आलम, मोहम्मद सुलेमान कुरैशी, इस्लाम कुरैशी, सनावर अली, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद शहजादा, मोहम्मद इसराएल, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद अंसार और मोहम्मद दिलशाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. 

उर्स ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द का मजबूत संदेश भी देता नजर आया. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola