नोवामुंडी को मिली नई सौगात: पांच मंजिला होटल का भव्य उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Noamundi News

पांच मंजिला होटल का भव्य उद्घाटन

Noamundi News: नोवामुंडी बाजार मुख्य चौक पांच मंजिला होटल मलिक पैलेस का विधायक सोनाराम सिंकु ने उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र ठहराव, आयोजन और व्यापारिक सुविधाओं को बढ़ावा मिला. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: पश्चिमी सिंहभूम जिले नोवामुंडी बाजार मुख्य चौक में बुधवार का दिन ऐतिहासिक और उत्साह से भरा रहा. यहां पांच मंजिला अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल मलिक पैलेस का भव्य उद्घाटन जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने किया.  इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. 

विधायक सोनाराम सिंकु ने किया उद्घाटन

मुख्य चौक स्थित होटल मलिक पैलेस का उद्घाटन विधायक सोनाराम सिंकु के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ. समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ा दिया. 

समारोह में शामिल रहे कई प्रमुख लोग

उद्घाटन कार्यक्रम में साधु सिंह, इजहार राही, अनवर खान, बबलू झा, हस्लुद्दीन खान, विजय गुप्ता, मोहम्मद ख्वाजा, राकेश कुमार, फिरोज हुसैन, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप प्रधान, मोहम्मद जावेद, दानिश हुसैन और लालमोहन दास सहित कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे. स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से समारोह का माहौल और भी जीवंत हो गया. 

दुल्हन की तरह सजा होटल, जगमगा उठा बाजार चौक

उद्घाटन के मौके पर पूरे होटल भवन को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था. रंग-बिरंगी लाइटों से बाजार मुख्य चौक पूरी तरह जगमगा उठा और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया. 

आधुनिक सुविधाओं से लैस है होटल मलिक पैलेस

होटल के संचालक नेहाल मलिक ने बताया कि यह पांच मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें लिफ्ट की व्यवस्था की गई है. होटल में कुल 14 कमरे और एक बैंक्वेट हॉल उपलब्ध है, जहां छोटे-बड़े सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकते हैं. 

शादी-विवाह और आयोजनों के लिए अब स्थानीय सुविधा

उन्होंने बताया कि अब शादी-विवाह, सगाई, जन्मदिन और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की समस्या नहीं होगी. पर्याप्त कमरों की व्यवस्था से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी. 

अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

अब तक ऐसे आयोजनों के लिए स्थानीय लोगों को बड़बिल, चाईबासा या जमशेदपुर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन होटल मलिक पैलेस के शुरू होने से ये सुविधाएं अब नोवामुंडी में ही उपलब्ध हो जाएंगी. 

क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उद्घाटन के अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि यह होटल नोवामुंडी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. वहीं स्थानीय लोगों ने भी इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसर और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल बताया. 

Also Read: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

Also Read: रिश्तों का कत्ल: दुमका में दहेज लोभी ने पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत कि कोख में ही थम गई 3 माह के नवजात की सांसें

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola