लौहांचल में दूसरे दिन भी शीतलहर का कहर

Published at :26 Jan 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
लौहांचल में दूसरे दिन भी शीतलहर का कहर

चाईबासा, गुवा : बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते पारे से सर्द हवाएं एक बार फिर से लौहांचल में कहर मचाने लगी हैं. बीते 24 घंटों में रात के तापमान (न्यूनतम) में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. इससे ठिठुरन बढ़ गयी है, हालांकि मौसम साफ होने व धूप खिलने के कारण […]

विज्ञापन

चाईबासा, गुवा : बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते पारे से सर्द हवाएं एक बार फिर से लौहांचल में कहर मचाने लगी हैं. बीते 24 घंटों में रात के तापमान (न्यूनतम) में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. इससे ठिठुरन बढ़ गयी है, हालांकि मौसम साफ होने व धूप खिलने के कारण दिन के (अधिकतम) तापमान में वृद्धि हुई है. रविवार को लौहांचल के गुवा-किरीबुरू इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था. सोमवार की सुबह भी तापमान 4 डिग्री पर टिका रहा. नये साल का यह सबसे ठंडा दिन रहा है. लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola