उदघाटन समारोह में फूल माला देख भड़के रेल जीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बंडामुंडा स्टेशन स्थित प्लेटफॉम एक से दो नंबर प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए बंडामुंडा रेल प्रशासन ने 50 लाख रुपये की लागत से फूट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया, इसका बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे रेल जीएम के हाथोंं उदघाटन होना था. इधर, बंडामुंडा में वरीय अधिकारी के फोन पर सूचना मिली की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बंडामुंडा स्टेशन स्थित प्लेटफॉम एक से दो नंबर प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए बंडामुंडा रेल प्रशासन ने 50 लाख रुपये की लागत से फूट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया, इसका बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे रेल जीएम के हाथोंं उदघाटन होना था.
इधर, बंडामुंडा में वरीय अधिकारी के फोन पर सूचना मिली की रेल जीएम ने एक उदघाटन के क्रम में फूल-माला, शिलापट के नाम पर फिजुल खर्च नहीं करने का निर्देश दिया है. उक्त सूचना के बाद मजदूर लगाकर फूटओवर ब्रिज के समीप शिलापट्ट को तोड़ा गया, साथ ही फूटओवर ब्रिज पर आकर्षण ढंग से सजाये गये सैकड़ों फूल माला को नोंचकर हटाया गया.
रेल जीएम ने पैर धुलवाने से किया इनकार
रेल जीएम श्री गोयल ने बुधवार शाम सात बजे चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय पहुंचे. यहां आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया. लेकिन पैर धुलवाने कहने पर रेल जीएम ने कार्यालय को आधिकारिक दौरा बताते हुए इनकार कर दिया. इस दौरान रेल जीएम के साथ चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य वरीय रेल अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




