सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान की मलेरिया से मौत

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum saranda

जंगल में जवान सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

West Singhbhum News: सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 197 बटालियन के जवान की मलेरिया से मौत हो गई. घटना के बाद से बटालियन और पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

विज्ञापन

गुवा से संदीप की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की गोलियां और आईईडी ही नहीं, मच्छर भी जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. अभियान में शामिल असम निवासी एक जवान की मलेरिया से मौत हो गई.  

इलाज के दौरान मौत 

बीमार पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया था, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान के.आनंद सिंह के रूप में हुई है. वे वर्तमान में सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे. 

जवान को तेज बुखार आया था

सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान जवान को तेज बुखार आया. प्राथमिक जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई. हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था. वहां इलाज के दौरान मलेरिया के कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल हो गए और शनिवार को उनकी मौत हो गई. 

मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी बनी चुनौती

बताया जाता है कि सांरडा एक मलेरिया जॉन है, यही कारण है कि सारंडा जैसे घने जंगलों में नक्सल अभियान के दौरान जवानों को नक्सलियों के अलावा बीमारियों से भी जूझना पड़ रहा है. मच्छर जनित बीमारियां, खासकर मलेरिया और डेंगू जवानों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं. लगातार गश्त और दुर्गम इलाकों में डेरा डालने के कारण जवान संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. 

पुलिस महकमे में शोक

इस घटना के बाद से जवान की मौत की खबर से बटालियन और पुलिस महकमे में शोक की लहर है. वरीय अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ पैतृक गांव असम भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. सूचना है कि घटना के बाद अभियान में शामिल अन्य जवानों की भी स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए गए हैं. जवानों को मच्छरदानी, कीटनाशक और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है. वरीय अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई के साथ जवानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी प्राथमिकता है. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola