600 लीटर शराब बरामद

Published at :11 Dec 2013 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
600 लीटर शराब बरामद

5200 लीटर कच्च महुआ बरामद, एक गिरफ्तार किरीबुरू/चाईबासा : किरीबुरू थाना अंतर्गत बरायबुरू के जंगल में पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से छापामारी कर भारी मात्र में देशी महुआ शराब जब्त किया गया है. इस मामले में संदेह के आधार पर पागु हेम्ब्रम को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आबकारी विभाग को […]

विज्ञापन

5200 लीटर कच्च महुआ बरामद, एक गिरफ्तार

किरीबुरू/चाईबासा : किरीबुरू थाना अंतर्गत बरायबुरू के जंगल में पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से छापामारी कर भारी मात्र में देशी महुआ शराब जब्त किया गया है. इस मामले में संदेह के आधार पर पागु हेम्ब्रम को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

आबकारी विभाग को सूचना मिल रही थी कि बरायबुरु इलाके में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री चलाया जा रही है. इसके बाद एसडीपीओ रजत मनी बाखला, उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह आदि की अगुवाई में पुलिस व आबकारी की टीम ने संयुक्त छापामारी की गयी थी.

इस दौरान 26 ड्रम महुआ, तीन बाइक समेत शराब बनाने के औजार जब्त किया गया है. इसके अलावा काफी समानों को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया है. पकड़े गये पागु हेम्ब्रम से पूछताछ के बाद आबकारी विभाग ने गुमान हेम्ब्रम, बीनू हेम्ब्रम व कुंकल पूर्ति को नामजद आरोपी बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola