प्रेमी ही निकला हत्यारा

Published at :08 Dec 2013 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ही निकला हत्यारा

सिर कटी लाश रांची की शिवा मुंडा की चक्रधपुर के पोटका-कोयलीडीह की झाड़ियों से मिली थी सिरकटी लाश बंगाल निवासी प्रह्लाद प्रमाणिक व एक अन्य फरार, भाई की भूमिका भी संदिग्ध चाईबासा : चक्रधरपुर के पोटका-कोयलीडीह के बीच जंगल में नग्न अवस्था में मिलेमहिला के शव की शिनाख्त के साथ ही पुलिस ने हत्याकांड का […]

विज्ञापन

सिर कटी लाश रांची की शिवा मुंडा की

चक्रधपुर के पोटका-कोयलीडीह की झाड़ियों से मिली थी सिरकटी लाश

बंगाल निवासी प्रह्लाद प्रमाणिक व एक अन्य फरार, भाई की भूमिका भी संदिग्ध

चाईबासा : चक्रधरपुर के पोटका-कोयलीडीह के बीच जंगल में नग्न अवस्था में मिलेमहिला के शव की शिनाख्त के साथ ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मृतका की पहचान शिवा मुंडा के रूप में की गयी है जो रांची के तेतरी टोली नामकुम की निवासी थी. शिवा मुंडा (35) विधवा थी.

उसकी सिरकटी लाश 26 अक्तूबर को जंगल में मिली थी. जांच के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़े चक्रधरपुर निवासी मो. शहनवाज ने स्वीकार किया कि उसने मृतका का सिर काटकर उसे सफेद गिरजा की झाड़ियों में फेंक दिया था. हत्याकांड में बंगाल के प्रहलाद प्रमाणिक के साथ एक अन्य आरोपी की पुलिस को तलाश है. शहनावाज का मृतका के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है.

उसने पुलिस को बताया कि शिवा मुंडा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. जिससे वह परेशान था. इसलिए उसने उसे शादी करने की बात कहकर चक्रधरपुर बुलाया. इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले में मृतका के भाई राजेश बाखला व चक्रधरपुर के रेलकर्मी आइगोपी कृष्ण की भूमिका भी संदिग्ध मानकर चल रही है.

डीएसपी प्रमोद कुमार सिन्हा व चक्रधरपुर इंस्पेक्टर सकलदेव राम ने शिवा मुंडा की हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी को सार्वजनिक किया.

रेलकर्मी को शादी का किया था मैसेज

मृतका शिवा मुंडा ने अपने चक्रधपुर के जान-पहचान के रेलकर्मी आइगोपी कृष्ण को मो. शहनवाज से शादी करने का मैसेज किया था. मृतका ने मैसेज में लिखा था कि मैं मो. शहनवाज से शादी करने जा रही हूं, तुमको देखना है तो आकर देख लो.

हालांकि रेलकर्मी के साथ महिला का किस तरह का संबंध था, इसका खुलासा नहीं हुआ है. नग्न अवस्था में मिले महिला के कपड़ों की जानकारी शहनावाज ने दो अन्य साथियों को होने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola