निर्णायक मोड़ पर आंदोलन : मनरेगाकर्मी

Published at :06 Dec 2013 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
निर्णायक मोड़ पर आंदोलन : मनरेगाकर्मी

चाईबासा : पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होने तक मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी. संघ के प्रदेश स्तरीय नेताओं से वार्ता के बाद मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने पर अंतिम मुहर लगा दी. संघ के प्रदेश महामंत्री शराफत अंसारी व प्रदेश सचिव पीटर बागे ने हड़तालियों में जोश भरा. कहा, हम निर्णायक मोड़ […]

विज्ञापन

चाईबासा : पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होने तक मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी. संघ के प्रदेश स्तरीय नेताओं से वार्ता के बाद मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने पर अंतिम मुहर लगा दी.

संघ के प्रदेश महामंत्री शराफत अंसारी व प्रदेश सचिव पीटर बागे ने हड़तालियों में जोश भरा. कहा, हम निर्णायक मोड़ पर आ गये हैं. हमें किसी की धमकी से नहीं डरना है. हमारी मांगें जायज है. हमें पूरी एकता के साथ हड़ताल पर बने रहना है.

मनरेगाकर्मियों का छलका दर्द

धरना स्थल पर मनरेगाकर्मियों ने कहा कि प्रशासन उनका दर्द उनकी जिम्मेदारियां क्यों नहीं समझता. जो अभी पैसा मिल रहा है, उसमें खुद का खर्चा भी नहीं निकल पाता, परिवार कैसे चलेगा. स्थायीकरण की मांग में क्या गलत है, सरकार और प्रशासन को उनकी मांग पूरी करनी ही चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola