नियमों की हो रही अनदेखी

– गणोश बारी – तांतनगर : तांतनगर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल एक ही व्यक्ति पोषाहार की आपूर्ति कर रहा है. इसके अलावा बहुत ही निम्न स्तर के पोषाहार की आपूर्ति हो रही है. चीनी और दाल का वजन बढ़ाने के लिए मिलावट हो रही है. इससे सेविकाओं में काफी रोष है. नाम उल्लेख […]
– गणोश बारी –
तांतनगर : तांतनगर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल एक ही व्यक्ति पोषाहार की आपूर्ति कर रहा है. इसके अलावा बहुत ही निम्न स्तर के पोषाहार की आपूर्ति हो रही है. चीनी और दाल का वजन बढ़ाने के लिए मिलावट हो रही है. इससे सेविकाओं में काफी रोष है.
नाम उल्लेख नहीं करने की शर्त पर सेविकाओं ने बताया कि यदि वे अपने स्तर पर पोषाहार की खरीदारी करते हैं तो कार्यालय में उनका वाउचर पास नहीं होता है. उन्हें तरह-तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है. प्रखंड में अभी कुल 107 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. पोषाहार के रूप में दाल, चूड़ा, चीनी, चावल दिये जाते हैं.
क्या हैं पोषाहार खरीदने के नियम
सेविकाओं को स्वयं किसी भी पंजीकृत दुकान से गुणवत्तायुक्त पोषाहार खरीदना है. पोषाहार खरीदने के लिए कार्यालय से राशि का चेक दिया जाता है.राशि की निकासी संयुक्त हस्ताक्षर से ही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




