चेतावनी बेअसर, हड़ताल रही जारी

चाईबासा : मनरेगा कर्मी प्रशासन की सख्ती को नजरअंदाज करते हुए मंगलवार को भी हड़ताल पर डंटे रहे. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मनरेगा कर्मी और दिन की अपेक्षा काफी संख्या में जुटे थे. मनरेगा कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांग को दुहराते हुए मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. हड़तालियों […]
चाईबासा : मनरेगा कर्मी प्रशासन की सख्ती को नजरअंदाज करते हुए मंगलवार को भी हड़ताल पर डंटे रहे. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मनरेगा कर्मी और दिन की अपेक्षा काफी संख्या में जुटे थे.
मनरेगा कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांग को दुहराते हुए मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. हड़तालियों ने कहा कि हड़ताल का यह कार्यक्रम तीन माह पूर्व से निर्धारित था. तब जिला को पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम मांगों अभियान भी नहीं मिला था.
इस कारण इस अभियान को साजिश के तहत प्रभावित करने का आरोप गलत है. प्रशासन द्वारा इसे गलत मानसिकता का उदाहरण बताना भी सही नहीं है. प्रशासन की सख्ती पर धरनार्थियों ने कहा कि यह सरकार की निरंकुशता का उदाहरण है इसलिए वे हार नहीं मानेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




