चाईबासा से 16 दिन में जमशेदपुर पहुंचा डाक

Published at :29 Oct 2013 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा से 16 दिन में जमशेदपुर पहुंचा डाक

बैक डेट से निबटा रहे फाइलें ! जमशेदपुर : पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर द्वारा भेजे गये डाक (पत्र) को चाईबासा से जमशेदपुर आने में 16 दिन लग गये, जबकि अमूमन दो से तीन दिन में चाईबासा से डाक आ जाना चाहिए. गौरतलब है कि पिछले दिनों मानव संसाधन विकास विभाग ने आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर को […]

विज्ञापन

बैक डेट से निबटा रहे फाइलें !

जमशेदपुर : पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर द्वारा भेजे गये डाक (पत्र) को चाईबासा से जमशेदपुर आने में 16 दिन लग गये, जबकि अमूमन दो से तीन दिन में चाईबासा से डाक आ जाना चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले दिनों मानव संसाधन विकास विभाग ने आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर को 15 अक्तूबर को ज्ञापांक-04/ आ 1-26/2011-170 के जरिये निलंबित कर उन पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया. पिछले दिनों मीडिया में खबर आयी थी कि आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर निलंबन का आदेश आने के बाद भी ऑफिस जाते रहे हैं. सूत्रों की मानें तो वहां बैक डेट से कई फाइलों का उन्होंने निबटारा भी किया.

पिछले 24 अक्तूबर को जमशेदपुर शिक्षा विभाग को तीन पत्र प्राप्त हुए जिसमें कई महत्वपूर्ण आदेश दिये गये थे. आरडीडीइ की ओर से पत्र भेजे जाने की तारीख आठ अक्तूबर लिखी गयी है.

जाहिर है कि चाईबासा से उक्त पत्र को जमशेदपुर पहुंचने में 16 दिन लग गये. इस वजह से कयास लगाये जा रहे हैं निलंबन के बाद भी कई फाइलों को उन्होंने बैक डेट से निबटा कर उसे विभाग में जूनियर अधिकारियों को भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola