जिला झामुमो का होगा नये सिरे से पुनर्गठन

Published at :29 Jul 2015 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
जिला झामुमो का होगा नये सिरे से पुनर्गठन

चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने सदस्यता अभियान के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला में सभी प्रभारी व पर्यवेक्षकों का चयन तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है. सदस्यता प्रभारी व पर्यवेक्षकों के चयन को रद करने का निर्णय केंद्रीय कमेटी के आदेश के बाद किया गया.अब नये सिरे से संगठन के पुनर्गठन […]

विज्ञापन
चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने सदस्यता अभियान के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला में सभी प्रभारी व पर्यवेक्षकों का चयन तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है.
सदस्यता प्रभारी व पर्यवेक्षकों के चयन को रद करने का निर्णय केंद्रीय कमेटी के आदेश के बाद किया गया.अब नये सिरे से संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी जिसमें जिला के चार झामुमो विधायकों व वरीय नेताओं की अहम भूमिका होगी. झामुमो जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने बुधवार को चाईबासा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रभारी व पर्यवेक्षकों का चयन रद करने व संगठन के नये सिरे से पुनर्गठन की घोषणा की.
जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी व पर्यवेक्षकों का सही तालमेल नहीं होने के कारण ऐसा करना पड़ा. इस मौके पर जिला झामुमो सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि कार्यकर्ताओं से इस संबंध में शिकायत आ रही थी.
हालांकि पार्टी में इस तरह की कोई मदभेद नहीं है. संगठन को जोर देने की बात जिला कमेटी हमेशा करती आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola