लोहंडा हत्याकांड : डायन के शक में बिछा दी लाशें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

लोहंडा हत्याकांड : नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया खुलासा बड़बिल : लोहंडा स्थित मुंडासाईं में पति-पत्नी व चार बच्चों की हत्या की गुत्थी नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 48 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. बुधवार शाम क्योंझर एसपी कार्यालय से एडिशनल डीजी बीके शर्मा […]
विज्ञापन
लोहंडा हत्याकांड : नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया खुलासा
बड़बिल : लोहंडा स्थित मुंडासाईं में पति-पत्नी व चार बच्चों की हत्या की गुत्थी नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 48 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. बुधवार शाम क्योंझर एसपी कार्यालय से एडिशनल डीजी बीके शर्मा ने हत्याकांड से परदा उठाया.
एडीजी ने बताया कि मृत गुरा मुंडा तथा मुख्य आरोपी तांबा मुंडा रिस्ते में भाई लगते थे और सभी को मृत गुरा और उसकी पत्नी बुधुनी पर डायन होने का शक था.
इसी आक्रोश में रविवार रात तांबा मुंडा, तांबा का भाई सानिया मुंडा, दोनों की मां दीपा मुंडा तथा इनके साथ पांडूरा मुंडा, बागुन मुंडा, मानिसंह मुंडा, माना मुंडा, शिवा मुंडा तथा ईश्वर मुंडा ने गुरा के घर में घुस कर धारदार हथियार (कुल्हाडी) से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया. इसमें छह की मौत हो गयी. एडीजी ने हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है. इस मौके पर आइजी आरपी शर्मा, क्योंझर एसपी कविता जलान भी मौजूद थीं .
सबूतों की तलाश
बड़बिल. क्योंझर से दो तथा भुवनेश्वर से आये तीन सदस्य जांच दल ने दूसरी बार पूरे घटना स्थल को खंगाला और सबूत एकत्र किये. मिट्टी पर लगे खून के साथ फिंगर प्रिंट की भी गहनता से जांच की गयी. भुवनेश्वर से आयी साइंटिफिक टीम के प्रमुख विभूति भूषण रथ ने बताया की हत्या से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. एक विशेष टीम इसकी जांच कर रही.
रुगड़ी : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़ाया
बड़बिल : रुगुडी थाना क्षेत्र के रोइडा में ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद अपहरणकर्ताओं को अपहृत युवक को छोड़कर भागना पड़ा. ग्रामीणों ने उस स्थल को चारों ओर से घेर लिया था जहां अपहरणकर्ताओं ने अपहृत युवक को रखकर फिरौती की राशि मिलने का इंतजार कर रहे थे.
घटना बुधवार सुबह 9.30 बजे की है. रोइडा निवासी जुगल किशोर पोलक्ष् को मंगलवार शाम 7 बजे कुछ अपहरणकर्ताओं ने अगुवा कर लिया था. उनकी रिहाई के एवज में पहले फिरौती के रूप में तीन लाख रु पये की मांग की गयी. माइंस बंद और ट्रक नहीं चलने की बात कह कर परिजनों ने अपहरणकर्ताओं को एक लाख 20 हजार रुपये लेने पर राजी किया. तय हुआ कि रोइडा स्थित आइडीसी माइंस में बुधवार की सुबह पत्नी पैसे लेकर आयेगी. अपहरण की जानकारी किशोर की पत्नी ने पुलिस और स्थानीय भद्रासाईं के लोगो को भी दे दी.
बुधवार की सुबह से ही भद्रासाईं के लोग माइंस के चारों तरफ जंगल को घेरा लिया. चारों ओर से घिरा देख अपहरणकर्ता जुगल किशोर को छोड़कर भाग निकले. मौके पर मौजूद पुलिस माइंस के भीतर भी नहीं घुसी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




