ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन एवीएसएस एआर शर्मा की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. श्री शर्मा चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे. इसी दौरान उनका पैर फिसला और ट्रेन के नीचे पटरी पर गिर […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन एवीएसएस एआर शर्मा की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. श्री शर्मा चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे. इसी दौरान उनका पैर फिसला और ट्रेन के नीचे पटरी पर गिर गये.
इससे उनका बांया पैर घुटने के ऊपर से कट गया. रेलवे गार्ड एंथोनी फरनांडो ने डिप्टी एसएस मीना सत्पति को सूचित किया. इस दौरान करीब 20 मिनट तक जख्मी रेलकर्मी पटरी पर तड़पता रहा और रेलकर्मियों से मदद की गुहार लगाता रहा. जख्मी को देखने के बाद रेलवे गार्ड एंथोनी फरनांडो, विश्वजीत चटर्जी और दो रेलकर्मी सामने आये. इन्होंने पटरी से जख्मी रेलकर्मी को एंबुलेंस तक पहुंचाया. रेलवे अस्पताल में रेलकर्मी श्री शर्मा का प्राथमिक उपचार डॉ एसबी ओझा व डॉ कैलाश नाथ ने किया.
परंतु शरीर से खून अधिक बह जाने के कारण स्थिति गंभीर हो गयी. इसके मद्देनजर रेल चिकित्सकों ने जख्मी रेलकर्मी को टेल्को रेफर कर दिया. टेल्को अस्पताल पहुंचते ही जख्मी रेलकर्मी की मौत हो गयी. श्री शर्मा यांत्रिक (कैरेज व वागेन) विभाग में सीनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे. वह 31 अक्तूबर 2015 को रेलवे से सेवानिवृत होने वाले थे. इस सिलसिले में वह बुधवार को टाटानगर अपने कागजात क्लीयर कराने जाने वाले थे.
लेकिन चक्रधरपुर स्टेशन में टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया और पटरी पर गिर गये. वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर वरिष्ट मंडल यांत्रिक अभियंता कुलदीप सिंह व मंडल मेटेरियल मैनेजर अजय रंजन समेत अन्य अधिकारी रेलवे अस्पताल पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




