सौहाद्र रखेंगे कायम

Published at :15 Jul 2015 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
सौहाद्र रखेंगे कायम

चाईबासा : ईद व जगन्नाथ पूजा को लेकर सदर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में शहर में शांति व सौहार्द्र कायम रखने का संकल्प लिया गया. एसडीओ राकेश दुबे ने नगरपालिका को मसजिद के सामने से गंदगी व जगन्नाथ मंदिर के पास नाली निर्माण के दौरान निकले अवशेष को भी हटाने का आदेश […]

विज्ञापन
चाईबासा : ईद व जगन्नाथ पूजा को लेकर सदर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में शहर में शांति व सौहार्द्र कायम रखने का संकल्प लिया गया. एसडीओ राकेश दुबे ने नगरपालिका को मसजिद के सामने से गंदगी व जगन्नाथ मंदिर के पास नाली निर्माण के दौरान निकले अवशेष को भी हटाने का आदेश दिया.
एसडीओ ने कहा कि रथ पूजा के अवसर पर दो पाहिया व चार पाहिया वाहन की आवाजाही शहर में रथ वाले मार्ग पर रोकी जायेगी, ताकि लोगों की अवागमन में परेशानी न हो. पुलिस को आदेश दिया गया कि पूजा व ईद में उपद्रवियों पर नजर रखे. बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, ललित शर्मा, मो अली किले, मो बारिक, बासिदुर रहमन, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष त्रिशानु, अमित जयसवाल, हेमंत केसरी व अन्य सदस्य मौजूद थे.
चाईबासा : पांच दिनों से अपने मांगों के समर्थन में अनिश्चित हड़ताल कर रहे नगर पर्षद के कर्मचारियों ने जनहित को देखते हुए चार दिनों तक के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है.
इन दिनों में काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे. डीसी की पहल पर एसडीओ, नप अध्यक्ष नीला नाग व ललित शर्मा, नितिम प्रकाश, वकील खान, दोदराजका, काशीनाथ साहु, मो मुन्ना आलम, लखी चरण कारवा, मुकेश कारवा, देवाशीष शर्मा, राज मोहन कालिंदी, अरूण किशोर, महेश प्रसाद, अविनाश कारवां आदि की मौजूदगी में इस हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola