तकनीक से ही आत्मनिर्भरता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 11:41 PM (IST)
विज्ञापन

कस्तूरबा : छात्राओं ने जाना कौशल विकास नोवामुंडी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विश्व कौशल दिवस पर छात्राओं को स्वनियोजन की तकनीकी की जानकारी देकर मनाया गया. इस मौके पर वार्डेन कुमार ममता ने कहा कि छात्रएं कौशल विकास के लिए तकनीकी जानकारी हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकेगी. सरकार कौशल विकास के लिए स्किल्ड […]
विज्ञापन
कस्तूरबा : छात्राओं ने जाना कौशल विकास
नोवामुंडी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विश्व कौशल दिवस पर छात्राओं को स्वनियोजन की तकनीकी की जानकारी देकर मनाया गया. इस मौके पर वार्डेन कुमार ममता ने कहा कि छात्रएं कौशल विकास के लिए तकनीकी जानकारी हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकेगी. सरकार कौशल विकास के लिए स्किल्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम चला रही है.
स्कूली शिक्षा से ही कौशल विकास करने की तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं. ताकि पढ़ाई के बाद छात्राओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े. विद्यालय से कौशल विकास की जानकारी लेकर अपने-अपने घरों से ही व्यवसाय कर आर्थिक संपन्नता हासिल कर सकते हैं.
ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे व्यवसाय कर सकते हैं. इस मौके पर कंप्यूटर वर्क, क्राफ्ट पेंटिंग, सिलाई-कटाई समेत अन्य तकनीकी जानकारियां दी गयी. मौके पर शिलावंती तोपनो, सुनीता हांसदा, सरस्वती देवगम, रानी, प्रीति हेंब्रम, सलील बिरुवा, शैलेश प्रजापति, डॉ मुकेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




