मैट्रिक फेल छात्र अंजली ने कर लिया आत्मदाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटुरखाम गांव के अंजली दलाई नामक छात्र (16) ने अपने घर में ही शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे अंजली को परिजन इलाज के लिए एमजीएम ले गये, जहां 11 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया. आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चला […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटुरखाम गांव के अंजली दलाई नामक छात्र (16) ने अपने घर में ही शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे अंजली को परिजन इलाज के लिए एमजीएम ले गये, जहां 11 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया. आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चला है.
समझा जाता है कि मैट्रिक परीक्षा में फेल होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया. उसने केरुकोचा उत्क्रमित हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. मंगलवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी और असित मिश्र मृतक के घर पहुंचे और उसकी मां ज्योत्सना दलाई की आर्थिक मदद की.
मृतक छात्र की मां ज्योत्सना दलाई और भाई विष्णु पदो दलाई के मुताबिक सात जुलाई की शाम वे दोनों घर के बाहर बैठे थे, तभी अंजली दलाई आयी और बोली कि ढिबरी और माचिस दो. घर में कुछ काम है. ढिबरी और माचिस लेकर वह घर के अंदर गयी.
थोड़ी देर में घर से आग की लपटें दिखायी पड़ी. घर के अंदर अंजली का शरीर जल रहा था. उसने अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली थी. उसके शरीर से आग बुझायी गयी. वह गंभीर रूप से झुलस गया था. इलाज के लिए उसे एमजीएम ले जाया गया. 11 जुलाई को उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




