कोल्हान के 14 केंद्रों पर स्नातक पार्ट टू की परीक्षा आज से

Published at :14 Jul 2015 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान के 14 केंद्रों पर स्नातक पार्ट टू की परीक्षा आज से

तैयारी पूरी, परीक्षा पर रहेगी उड़न दस्ते की नजर जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार से स्नातक पार्ट टू (बीएससी, बीकॉम, बीए / ऑनर्स, जेनरल, वोकेशनल) की परीक्षा आरंभ हो रही है. इसके लिए शहर के छह कॉलेजों समेत पूरे कोल्हान में 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद […]

विज्ञापन
तैयारी पूरी, परीक्षा पर रहेगी उड़न दस्ते की नजर
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार से स्नातक पार्ट टू (बीएससी, बीकॉम, बीए / ऑनर्स, जेनरल, वोकेशनल) की परीक्षा आरंभ हो रही है. इसके लिए शहर के छह कॉलेजों समेत पूरे कोल्हान में 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) का गठन किया गया है, जिसकी परीक्षा पर पैनी नजर होगी. परीक्षा दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक संचालित होगी.
चूंकि इस बार से परीक्षा में बारकोडेड ओएमआर शीट कवर वाली उत्तरपुस्तिकाओं को व्यवहार में लाया जा रहा है, अत: परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने (पहुंचने) का निर्देश दिया गया है. ताकि परीक्षार्थी अपना रौल नंबर, रौल कोड समेत सारी आवश्यक सूचनाएं ओएमआर शीट में सही-सही भर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola