ट्रेजरी : तीन दिन में पांच हजार विपत्र पास, 64 करोड़ की निकासी

Published at :01 Apr 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेजरी : तीन दिन में पांच हजार विपत्र पास, 64 करोड़ की निकासी

चाईबासा : वित्तीय वर्ष 2014-15 के कुल पांच हजार विपत्रों (बिल) का 28 मार्च से 31 मार्च के बीच चाईबासा कोषागार से स्वीकृति दी गयी. इसमें कुल 64 करोड़ रुपये की निकासी हुई. योजना मद में कुल 31 करोड़ तथा गैर योजना मद में 33 करोड़ रुपये की निकासी विभिन्न विभागों ने की. अपने-अपने विभागों […]

विज्ञापन
चाईबासा : वित्तीय वर्ष 2014-15 के कुल पांच हजार विपत्रों (बिल) का 28 मार्च से 31 मार्च के बीच चाईबासा कोषागार से स्वीकृति दी गयी. इसमें कुल 64 करोड़ रुपये की निकासी हुई. योजना मद में कुल 31 करोड़ तथा गैर योजना मद में 33 करोड़ रुपये की निकासी विभिन्न विभागों ने की.
अपने-अपने विभागों का बिल पास कराने के लिए विभिन्न कार्यालयों के बड़ा बाबू सुबह से ही ट्रेजरी ऑफिस का चक्कर लगाते रहे. कई विभागों के अधिकारी भी कोषागार के आसपास जमे हुए थे. सभी में अपने-अपने विभाग का बिल पास हुआ या नहीं, इसकी खबर जानने की बेचैनी थी. कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिन में योजना मद में 31 करोड़ तथा गैर योजना मद में 33 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola