ePaper

बुरुगुलीकेरा नरसंहार : अब तक 17 गिरफ्तार, सभी भेजे गये जेल

Updated at : 29 Jan 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
बुरुगुलीकेरा नरसंहार : अब तक 17 गिरफ्तार, सभी भेजे गये जेल

घर में छिपे मिले दो आरोपी, हुए गिरफ्तार चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलीकेरा गांव (गुदड़ी प्रखंड) में हुए नरसंहार के दो आरोपियों एसी प्रभु सहाय टोपनो (62) व एसी दाऊद लुगुन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रभु सहाय टोपनो बुरुगुलीकेरा के तांगसरजोम टोला का निवासी है. दाऊद लुगुन डाकेदा टोला का है. […]

विज्ञापन
घर में छिपे मिले दो आरोपी, हुए गिरफ्तार
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलीकेरा गांव (गुदड़ी प्रखंड) में हुए नरसंहार के दो आरोपियों एसी प्रभु सहाय टोपनो (62) व एसी दाऊद लुगुन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रभु सहाय टोपनो बुरुगुलीकेरा के तांगसरजोम टोला का निवासी है.
दाऊद लुगुन डाकेदा टोला का है. दोनों पर सात युवकों की हत्या में शामिल होने का आरोप है. पुलिस दोनों आरोपियों को पिछले एक हफ्ते से तलाश रही थी, जबकि दोनों घर में ही छिपे थे. घरों की तलाशी के क्रम में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों ही पत्थलगड़ी के समर्थक हैं. एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि दोनों के खिलाफ सात युवकों की हत्या करने का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया, अब तक के अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य व निष्पक्ष जांच के बाद हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों की बरामदगी के साथ ही 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
वहीं, प्रभु सहाय टोपनो व दाऊद लुगुन की गिरफ्तारी के बाद मामले में जेल भेजे जानेवाले हत्यारोपियों की संख्या 17 हो गयी है. उन्होंने पत्थलगड़ी के विरोधी पक्ष के लापता युवक सुकवा व घुसरू बुढ़ को भी जल्द ढूंढ़ लेने का दावा किया है.
19 जनवरी को कर दी गयी थी सात लोगों की हत्या : पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलीकेरा गांव में 19 जनवरी को सात लोगों की हत्या कर दी गयी थी. करीब 19 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को जंगल से सात लोगों के शव बरामद किये गये थे.
दोनों लापता युवक जंगल में, पुलिस का दावा-जल्द खोज लेंगे
पत्थलगड़ी विरोधी पक्ष के सुकवा व घुसरू बुढ़ 19 जनवरी की रात ग्रामसभा के दौरान मौत की सजा सुनाये जाने के बाद फरार हो गये थे.
सात युवकों के अलावा सुकवा व घुसरू बुढ़ के खिलाफ भी ग्रामसभा में मौत की सजा सुनायी गयी थी, लेकिन दोनों मौके से भागने में सफल रहे थे. दोनों लापता बताये जा रहे थे. पुलिस को उनका सुराग मिल चुका है. पुलिस ने उन्हें जल्द ही ढूंढ़ लेने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों जंगल में ही ठिकाना बदल-बदलकर रह रहे हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola