प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगायी

मनोहरपुर : मनोहरपुर-कोलेबीरा सड़क मार्ग पर जलडेगा क्षेत्र में एक युवक व युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना जलडेगा थानाक्षेत्र के कारीमाटी बस्ती टोली गांव की है. गांव के युवक राजेंद्र प्रधान (25) व विवाहिता पिंकी कुमारी(18) ने गांव से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ से गमछा व चुनरी के सहारे […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर-कोलेबीरा सड़क मार्ग पर जलडेगा क्षेत्र में एक युवक व युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना जलडेगा थानाक्षेत्र के कारीमाटी बस्ती टोली गांव की है. गांव के युवक राजेंद्र प्रधान (25) व विवाहिता पिंकी कुमारी(18) ने गांव से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ से गमछा व चुनरी के सहारे फांसी लगा ली. बुधवार की सुबह आम चुनने गयी महिलाओं ने दोनों के शव को पेड़ से लटकता देखा. उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिजनों के मुताबिक पिंकी का विवाह 16 जून को सिम्हातू बंदराटोली निवासी लक्ष्मीनाथ बड़ाईक के साथ हुआ था.18 जून को पिंकी अपने पति के साथ बहुरत की रस्म पूरी करने के लिये मायके आयी थी. 20 जून की रात अचानक पिंकी कहीं चली गयी. घरवालों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया. ठीक उसके दूसरे दिन कथित रूप से पिंकी का पूर्व प्रेमी राजेंद्र भी गांव से गायब हो गया.
दोनों के परिवार वाले दोनों की खोजबीन में जुटे रहे. इसके बाद 25 जून को गांव से थोड़ी दूर पर एक आम के पेड़ पर लटकता दोनों का शव मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से युवक व युवती का एक-एक मोबाइल भी मिला है. यह आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




