किरीबुरु : सुलझेगी लीज व फॉरेस्ट की समस्या : विनय
Updated at : 07 Aug 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरु : सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा आदि खदानों के लीज, फॉरेस्ट क्लियरेंस आदि समस्याओं का समाधान के लिए दिल्ली पहुंचते ही पहल करूंगा. उक्त बातें केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के ओएसडी विनय कुमार (आइएएस) ने सोमवार को किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण के दौरान प्रभात खबर से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र […]
विज्ञापन
किरीबुरु : सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा आदि खदानों के लीज, फॉरेस्ट क्लियरेंस आदि समस्याओं का समाधान के लिए दिल्ली पहुंचते ही पहल करूंगा. उक्त बातें केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के ओएसडी विनय कुमार (आइएएस) ने सोमवार को किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण के दौरान प्रभात खबर से बातचीत में कही.
उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र की खदानें देखने व अधिकारियों से मिल कर वस्तुस्थिति जानने आये हैं. यहां की खूबसूरती देखने लायक है. एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे ओएसडी विनय कुमार सोमवार को सेल के तकनीकी निदेशक हरिनंद राय के साथ सबसे पहले हेलीकॉप्टर से टाटा स्टील की नोवामुंडी खदान पहुंचे. यहां खदान का निरीक्षण व टाटा स्टील के अधिकारियों से बातचीत की.
इसके बाद सड़क मार्ग से सेल के मेघालया गेस्ट हाउस पहुंचे. यहां सीआइएसएफ के डीआइजी प्रतीक मोहंती के नेतृत्व में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. आरएमडी सेल के उच्च अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. मेघालया गेस्ट हाउस में सुरक्षा उपकरण पहन कर अधिकारियों के साथ मेघाहातुबुरु खदान के व्यू प्वाइंट पहुंचे. यहां आरएमडी सेल के प्रभारी कार्यपालक निदेशक पी साईंदेव व मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक एस डी पहाड़ी ने खदान में खनन से लेकर लोडिंग सिस्टम तक की जानकारी मैप व प्रायोगिक तौर पर दिखाया. ओएसडी विनय कुमार सेल द्वारा सीएसआर से संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी गये. यहां युवा तीरंदाजों से मिल उनका हौसला बढ़ाया. सड़क मार्ग से नोवामुंडी के लिये निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




