चाईबासा : सामने चुनाव देख कर आदिवासियों को बरगला रहा है विपक्ष : लक्ष्मण गिलुवा

Updated at : 30 Jun 2018 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : सामने चुनाव देख कर आदिवासियों को बरगला रहा है विपक्ष : लक्ष्मण गिलुवा

चाईबासा : जब-जब चुनाव आता है, झामुमो झूठ बोलकर आदिवासियों को भाजपा के खिलाफ भड़काता है. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी, तो वे आदिवासियों की जमीन छीन लेंगे. इसके कारण पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा को एक सीट भी नहीं मिली. झामुमो बताये पिछले चार साल […]

विज्ञापन
चाईबासा : जब-जब चुनाव आता है, झामुमो झूठ बोलकर आदिवासियों को भाजपा के खिलाफ भड़काता है. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी, तो वे आदिवासियों की जमीन छीन लेंगे. इसके कारण पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा को एक सीट भी नहीं मिली.
झामुमो बताये पिछले चार साल में सरकार ने एक भी आदिवासी की जमीन छीनी है क्या. उक्त बातें सिंहभूम सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहीं. वे शुक्रवार को एसडीओ कार्यालय के समक्ष विपक्ष का पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
सिर्फ सरकारी योजनाओं के लिए ली जायेगी जमीन : लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लिए जमीन लेने का बिल वर्ष 2013 में लोकसभा में पास किया गया. इसमें कुछ सरलीकरण कर राज्य सरकार ने राष्ट्रपति से अनुमोदन कराकर लागू कराया. सिर्फ सरकारी योजनाओं के लिए जमीन ली जायेगी.
इसमें स्कूल, महाविद्यालय, अस्पताल, पंचायत, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रधानमंत्री आवास, बिजली सब स्टेशन, ग्रिड, पाइप लाइन, रेलवे लाइन, केनाल आदि शामिल हैं. भूमि अधिग्रहण होने पर रैयतों को बाजार दर से चार गुना दर पर भुगतान किया जायेगा. इसके बाद कार्य योजना शुरू होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola