नैक के ए ग्रेड के बिना अब केयू में नई शोध प्रवेश परीक्षा नहीं

Updated at : 22 Jun 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
नैक के ए ग्रेड के बिना अब केयू में नई शोध प्रवेश परीक्षा नहीं

चाईबासा : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से ए ग्रेड प्राप्त किये बिना अब कोल्हान विश्वविद्यालय में शोध प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. गुरुवार को विवि के चाईबासा स्थित मुख्यालय में आयोजित करीब 23 स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक में फैसले की जानकारी दी गई. कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

चाईबासा : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से ए ग्रेड प्राप्त किये बिना अब कोल्हान विश्वविद्यालय में शोध प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. गुरुवार को विवि के चाईबासा स्थित मुख्यालय में आयोजित करीब 23 स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक में फैसले की जानकारी दी गई. कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नई नियमावली के अनुसार नैक से ए ग्रेड के बिना विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कर सकेंगे. लिहाजा अब कोल्हान विश्वविद्यालय में कोई नया शोध कार्य नहीं होगा. वर्तमान में विवि को नैक से सी ग्रेड प्राप्त है.

लिहाजा ए ग्रेड प्राप्त किये बिना विवि शोध पंजीकरण नहीं कर सकेगा. यह निर्णय वर्ष 2016 में शोध प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों पर प्रभावी नहीं होगा. बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रणजीत कुमार सिंह मौजूद रहे. विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई कि वह अलग-अलग विषयों में एमफिल की पढ़ाई शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ें. घंटी आधारित शिक्षकों को पीजी की कक्षाएं लेने की अनुमति प्रदान करने के लिए उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. फिलहाल घंटी आधारित शिक्षक केवल यूजी की ही कक्षाएं ले सकते हैं. बैठक के दौरान विवि के पीजी डिपार्टमेंट में बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने के लिए कहा गया.

विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई कि वह विभागों की साफ-सफाई की स्थिति पर नजर रखें. समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट दें. तय किया गया कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम के अनुसार स्नातकोत्तर विभागों में किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके लिए विभागाध्यक्षों से पुस्तकों का ब्यौरा जल्द देने के लिए कहा गया. वहीं प्रायोगिक विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लैब अपग्रेड करने का फैसला किया गया. विवि के सीनेट हाल को नया स्वरूप दिये जाने का निर्णय हुआ.अलग-अलग संकाय में जनरल प्रकाशित करने का फैसला हुआ. इसके लिए विज्ञान संकाय की पहली बैठक शुक्रवार को प्रस्तावित की गई. बैठक में तीन विभागों के विभागाध्यक्ष अलग-अलग कारणों से अनुपस्थित रहे.

कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित विवि के स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों की बैठक के दौरान दी गई जानकारी
अलग-अलग विभागों में एमफिल की होगी पढ़ाई , पीजी में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था अप टु डेट
सीबीसीएस पाठ्यक्रम के अनुसार स्नातकोत्तर विभागों में उपलब्ध होंगी किताबें, लैब किये जाएंगे अपग्रेड
विवि के सीनेट हाल को दिया नया स्वरूप, अलग-अलग संकाय में प्रकाशित होंगे जर्नल, पहली बैठक आज
विभागों की साफ-सफाई की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश, समय-समय पर होगा औचक निरीक्षण
घंटी आधारित शिक्षकों को पीजी की कक्षाएं के लिए उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को पत्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola