फुटबॉल खेल रहे युवक के सिर में घुसी लकड़ी, गंभीर
Updated at : 22 Jun 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारडुंगी थाना के मारदा गांव की है घटना चाईबासा : फुटबॉल खेलने के दौरान एक खिलाड़ी के सिर पर लकड़ी का टुकड़ा घुस गया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना के बाद से ही वह अचेत हालत में है. घटना कुमारडुंगी थाना के मारदा गांव की है. माधव चंद्र सिंकू अपने अन्य साथियों […]
विज्ञापन
कुमारडुंगी थाना के मारदा गांव की है घटना
चाईबासा : फुटबॉल खेलने के दौरान एक खिलाड़ी के सिर पर लकड़ी का टुकड़ा घुस गया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना के बाद से ही वह अचेत हालत में है. घटना कुमारडुंगी थाना के मारदा गांव की है. माधव चंद्र सिंकू अपने अन्य साथियों के साथ गुरुवार दोपहर गांव के पास स्थित मैदान में फुटबॉल खेल रहा था. इस दौरान खेलते हुए माधव गिर पड़ा, जिससे मैदान में पड़ा एक लकड़ी का टुकड़ा उसके सिर में घुस गया. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




