परिचित के साथ घूमने गया बच्चा, हलकान रहे परिजन

Updated at : 10 Jun 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
परिचित के साथ घूमने गया बच्चा, हलकान रहे परिजन

चाईबासा : अमला टोला में रहने वाले एक परिवार का बच्चा शनिवार की शाम एक परिचित के साथ किसी के जानकारी में घूमने के लिए गौशाला चला गया. इधर, जब परिवारवाले बच्चे के नहीं मिलने पर उसके अपहरण की होने की आशंका को लेकर हलकान रहे. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, […]

विज्ञापन

चाईबासा : अमला टोला में रहने वाले एक परिवार का बच्चा शनिवार की शाम एक परिचित के साथ किसी के जानकारी में घूमने के लिए गौशाला चला गया. इधर, जब परिवारवाले बच्चे के नहीं मिलने पर उसके अपहरण की होने की आशंका को लेकर हलकान रहे. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो परिजन सदर थाने पहुंचे और बच्चे के किडनैप होने की आशंका को लेकर मौखिक शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू किया. इधर, कुछ देर बाद उक्त परिचित व्यक्ति ने बच्चे को घर पहुंचा दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ तथा परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. दरअसल उक्त परिचित व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से उसके घर में वायरिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान बच्चा उक्त व्यक्ति से घुलमिल गया था. शनिवार को जब बच्चे ने उक्त व्यक्ति को देखा, तो उसके साथ घूमने गौशाला चला गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola