घर में घुसकर सो रही महिलाओं से छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार

चाईबासा : शराब के नशे धुत होकर घर में घुसकर सो रही युवती व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोपी रेदेंग पान को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपी मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गुटुसाई का रहनेवाला है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस रात में गुटुसाई […]
चाईबासा : शराब के नशे धुत होकर घर में घुसकर सो रही युवती व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोपी रेदेंग पान को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपी मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गुटुसाई का रहनेवाला है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस रात में गुटुसाई पहुंची और युवक रेदेंग पान को गिरफ्तार कर लिया गया.
पीड़ित महिलाएं गुरुवार की सुबह मुफ्फसिल थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया. महिलाओं ने बताया कि पड़ोसी रेदेंग पान शराब का सेवन कर गलत नियत से घर में घुस कर पहले एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा. जब इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिये. इसके बाद एक महिला के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की. महिलाओं ने बताया कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




