चोटिल महिला यात्री का गीतांजलि में हुआ इलाज

Updated at : 06 Jun 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
चोटिल महिला यात्री का गीतांजलि में हुआ इलाज

खड़गपुर रेलवे स्टेशन में पानी लेने उतरी थी महिला, चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से लगी चोट चक्रधरपुर : गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन में हावड़ा से मुंबई जा रही 65 वर्षीया मेहरुन का चक्रधरपुर स्टेशन में इलाज किया गया. वह ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रही थी. जानकारी के अनुसार, महिला खड़गपुर रेलवे स्टेशन […]

विज्ञापन

खड़गपुर रेलवे स्टेशन में पानी लेने उतरी थी महिला, चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से लगी चोट

चक्रधरपुर : गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन में हावड़ा से मुंबई जा रही 65 वर्षीया मेहरुन का चक्रधरपुर स्टेशन में इलाज किया गया. वह ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रही थी. जानकारी के अनुसार, महिला खड़गपुर रेलवे स्टेशन में पानी लेने उतरी थी. जब ट्रेन चलने लगी तो वह चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की. लेकिन पैर फिसल गया और ट्रेन के पायदान से चोट लग गयी. खड़गपुर से टाटा तक उसका इलाज नहीं हो सका. टाटा में ट्रेन रुकी तो गार्ड को सूचना दी गयी. गार्ड ने चक्रधरपुर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. जिसके बाद चक्रधरपुर में उसका इलाज किया गया. इलाज के बाद महिला उसी ट्रेन से मुंबई चली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola